अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अचानक भड़कीं आग की लपटों से मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे  

हिमाचल प्रदेश के “अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव” में मध्यरात्रि आग लगने की घटना पेश आई है। आगजनी में विराजमान देवी-देवताओं के अस्थायी शिविर को तबाह कर दिया है। शिविरों में देवी- देवता विराजमान और कारकून भी सोये

Oct 28, 2023 - 15:46
 0  89
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अचानक भड़कीं आग की लपटों से मची अफरा तफरी, 3 लोग झुलसे  

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    28-10-2023

हिमाचल प्रदेश के “अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव” में मध्यरात्रि आग लगने की घटना पेश आई है। आगजनी में विराजमान देवी-देवताओं के अस्थायी शिविर को तबाह कर दिया है। शिविरों में देवी- देवता विराजमान और कारकून भी सोये थे। अचानक भड़कीं आग की लपटों से अफरा तफरी का माहौल पैदा हुआ। 

घटना में 12- 13 के करीब देवी-देवताओं के टैंट जले। प्रशासन की माने तो देवताओं के रथों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। देवताओं के साथ अन्य देवलुओं के सोने के टेंट भी जलने की सूचना है। 

इसके अलावा देवी देवताओं की चांदी, लकड़ी की अर्लगलाएं, दानपात्र, ढोल, नगाड़े, नरसिंगे, ट्रंक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है, घटना में एक कार भी जल गई है। कारकूनों और पुलिस जवानों ने देवी देवताओं के देव रथों को कड़ी मशक्कत के साथ टेंट से बाहर निकाल लिया। देव रथ आग से बच गए हैं।

सोने, चांदी के देव आभूषण भी देवताओं को बाहर निकालते समय घटना में खो जाने की सूचना है। जिन देवी देवताओं के टेंट में आग लगी उन देवी देवताओं को न्यायालय पार्किंग व कुछ देवी देवताओं को अन्य देवताओं के अस्थाई शिविरों में रखा गया है। 

आराध्य देवताओं को बचाते हुए दो-तीन लोग झुलस भी गए। पुलिसकर्मियों (police)  को भी आग बुझाते समय चोटें आई है। एक व्यक्ति को अस्पताल में चोटें आने पर उपचार के लिए भर्ती किया गया है। वहीं जूता मार्केट और प्लास्टिक बर्तनों की मार्केट में भी करीब 4 दुकानें जल गई है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। आग लगने के कारणों की जांच जारी है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि आगजनी की इस घटना में नुकसान काफी हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow