भुंतर पुलिस टीम ने 506 ग्राम चरस के साथ धरे दो युवक

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दो युवकों से चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई

Oct 15, 2023 - 13:40
 0  7
भुंतर पुलिस टीम ने 506 ग्राम चरस के साथ धरे दो युवक

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     15-10-2023

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं पुलिस थाना भुंतर की टीम ने दो युवकों से चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 506 ग्राम चरस बरामद की है।

आरोपियों की पहचान सुनील 28 वर्षीय  निवासी खेडी तलोडा डाकघर जामनी तहसील जिंद हरियाणा और मनीष 26 वर्षीय निवासी पिल्लू खेडा मंडी तहसील सफिदो जिंद हरियाणा के तौर पर हुई है। 

 पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow