निगुलसरी के नाथपा झूला के पास देर रात अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये थमे 

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में निगुलसरी के बाद एक बार फिर से नाथपा झूला के पास देर रात अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। एनएच-5 पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से पूरी तरह से वाहनों के पहिये थम गए

Oct 28, 2023 - 15:51
 0  11
निगुलसरी के नाथपा झूला के पास देर रात अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने से वाहनों के पहिये थमे 

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर      28-10-2023
 
हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में निगुलसरी के बाद एक बार फिर से नाथपा झूला के पास देर रात अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। एनएच-5 पर बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरने से पूरी तरह से वाहनों के पहिये थम गए। इससे किन्नौर का संपर्क कट गया है। यातायात अवरुद्ध होने से हजारों लोग परेशान हैं।

हाईवे पर मलबा आने के कारण एनएच के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। एनएच-5 बंद होने की सूचना मिलते ही विभाग यातायात व्यवस्था बहाल करने में जुटा है। वहीं जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब का सीजन जोरों पर है। 

मार्ग अवरुद्ध होने से बागवान परेशान हैं। उधर, एक्सईएन रामपुर एनएच- 5 केएल सुमन ने बताया की नेशन हाइवे बंद हो गया है। मशीनों को मौके पर भेज दिया है, जल्द बहाल कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow