अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के मुख्य मेहमान बड़ा देव कमरुनागलॉव लश्कर के साथ मंडी रवाना

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी के मुख्य मेहमान बड़ा देव कमरुनाग गुरुवार को लॉव लश्कर के साथ मंडी रवाना हो गए हैं। देव कमरुनाग सप्ताह भर की पैदल यात्रा के बाद 7 मार्च को मंडी पहुंचेगे

Feb 29, 2024 - 15:56
 0  5
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला के मुख्य मेहमान बड़ा देव कमरुनागलॉव लश्कर के साथ मंडी रवाना

यंगवार्ता न्यूज़ - गोहर    29-02-2024

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला मंडी के मुख्य मेहमान बड़ा देव कमरुनाग गुरुवार को लॉव लश्कर के साथ मंडी रवाना हो गए हैं। देव कमरुनाग सप्ताह भर की पैदल यात्रा के बाद 7 मार्च को मंडी पहुंचेगे। 

जहां जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त एवं शिवरात्रि मेला के अध्यक्ष उनका स्वागत करेंगे। बता दें कमरुनाग सप्ताह भर की यात्रा के दौरान 20-22 मेहमाननबाजियों में शरीक होंगे।

गुरुवार सुबह कमरुघाटी से निकले देव कमरुनाग के साथ गूर कटवाल समेत 30 देवलू मंडी के लिए रवाना हो गए हैं। बड़ा देव कमरुनाग का रास्ते में श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow