अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला : एकादशी पर हजारों लोगो ने पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी का पावन दिन है और आज के दिन तीर्थ स्थल रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है तीर्थ स्थल रेणुका जी आज के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते

Nov 23, 2023 - 13:39
 0  107
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला : एकादशी पर हजारों लोगो ने पवित्र झील में लगाई आस्था की डुबकी

देवताओं को अन्न चढ़ाने की परंपरा आज भी कायम

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी     23-11-2023

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी का पावन दिन है और आज के दिन तीर्थ स्थल रेणुका जी में अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान सदियों पुरानी परंपराओं का निर्वहन किया जा रहा है तीर्थ स्थल रेणुका जी आज के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है।

एकादशी पर पवित्र रेणुका झील में श्रद्धालुओं द्वारा शाही स्नान किया जाता है आज सुबह करीब 4:30 बजे शाही स्नान शुरू हुआ और लोग बड़ी संख्या में यहां दिन भर शाही स्नान करते नजर आए। 

उन्होंने कहा जाता है कि आज के दिन पवित्र झील में स्नान करने से व्यक्ति पाप मुक्त हो जाता है और उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है  श्रद्धालुओं ने बताया कि वह पिछले कई सदियों से यहां पर पहुंच रहे है।

एकादशी के दिन यहां भगवान परशुराम और माँ रेणुका जी को अन्न चढ़ाने की परंपरा भी सदियों से चली आ रही है जो आज भी कायम है और लोगों द्वारा जो अनाज उत्पादित किया जाता है। उस अनाज को आज यहां भगवान परशुराम और माता रेणुका जी को इस कामना के साथ अर्पित किया जाता है कि अगले बरस उनके पास अनाज का और अच्छा उत्पादन होता है। 

श्रद्धालुओं ने बताया की फसल  का कुछ अंश यहाँ अर्पित करने से पैदावार में वृद्धि होती है और यही कारण है कि उनके यहां से गहरी आस्था जुडी हुई है।
अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में सदियों पुरानी परंपराओं का आज भी निर्वहन लोगो द्वारा किया जा रहा है। निश्चित तौर पर यह तीर्थ स्थली आज भी लोगों की आस्था का केंद्र बनी हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow