मध्य प्रदेश में होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी कोटडी स्कूल की स्नेहा 

Jan 12, 2024 - 14:16
Jan 12, 2024 - 14:20
 0  30
मध्य प्रदेश में होने वाली हैंडबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी कोटडी स्कूल की स्नेहा 

यंगवार्ता न्यूज़ -   कोटडी  12-01-2024

इंटरनेशनल कोच स्नेह लता के मार्गदर्शन मे चल रहा है। कोचिंग कैंप शहीद कमल कांत स्मारक  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास की +1 की खिलाड़ी  स्नेहा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर अयोजित होने वाली हेन्डबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। 

इस उपलब्धि से कोटडी ब्यास क्षेत्र में खुशी की लहर है स्कूल के प्रिंसिपल अजय शर्मा ने बताया जिला स्तरीय टूर्नामेंट कोटडी व्यास स्कूल की अंडर-19 टीम ने हेडबॉल में जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राष्ट्रीय प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के सुजलपुर में 16 से 21 जनवरी तक होना तय हुई है। 

सनेहा के माता पिता हेम राज व विद्या देवी ने बेटी के चयन होने से बहुत खुशी व्यक्त की। वही प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि कोटडी व्यास जिला सिरमौर में खेल का हब बन गया है। पिछले दो वर्ष से बहुत सारी उपलब्धि खेलो में दी है।

एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह व सदस्यो ने बताया कि इस वर्ष लगातर हमारे स्कूल के 38 बच्चे राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं और 5 राष्ट्रीय स्तर पर भी कोटडी व्यास का नाम रोशन कर रह है। इसके लिए स्कूल के प्रिंसिपल अजय शर्मा व स्टाफ व शारीरिक शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी को विशेष  बधाई दी है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow