अनियंत्रित होकर सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी कार, हादसे में तीन घायल 

कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार रविवार सुबह अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी

Oct 22, 2023 - 14:05
 0  19
अनियंत्रित होकर सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी कार, हादसे में तीन घायल 

यंगवार्ता -न्यूज़  कुल्लू      22-10-2023

प्रदेश में सड़क  हादसे आ रहे है। वहीं कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार रविवार सुबह अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी।

हादसे के समय कार में एक युवक और दो युवतियां सवार थीं। सभी पंजाब के रहने वाले हैं और कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ लौट रहे थे।

हादसे का पता लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से सभी को कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और सभी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। एक युवती की रीढ़ की हड्डी में चोट आई है जबकि अन्यों को भी फ्रेक्चर हुआ है।

पुष्टि करते हुए एसपी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार जारी है। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। तीनों पंजाब में कहां के रहने वाले हैं इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस इनके बयान दर्ज करने का प्रयास कर रही है। 
  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow