अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करने का संकल्प विजयदशमी की सीख :  संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक

Oct 24, 2023 - 15:49
 0  5
अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करने का संकल्प विजयदशमी की सीख :  संजय अवस्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन      24-10-2023

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।  मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने कहा कि विजयदशमी का त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति और प्राचीन परम्परा का सूचक है। यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का द्योतक है। आज के दिन हम सभी को संकल्प लेकर अपने अंतर मन की बुराई को समाप्त करके समाज में अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व सभी जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।  

संजय अवस्थी ने कहा कि ऑनलाइन के इस युग में युवाओं को पूरे विश्व की जानकारी तो है परन्तु वह अपने आस-पास के परिवेश से कटते जा रहे है। ऐसे समय में मेले एवं त्यौहार न केवल प्राचीन परम्पराओं को सहेज कर रखे हुए हैं अपितु युवाओं को अपनी संस्कृति से परिचित भी करवा रहे हैं। मेले से युवाओं को अपनी प्राचीन परम्परओं को समृद्ध संस्कृति से जुड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को कुछ समय पूर्व आपदा का सामना करना पड़ा जिससे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा प्रभावित जन-जन को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात कार्य किया। उन्होंने प्रभावितों ज़िलों में आपदा राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मांगल क्षेत्र में समत्याड़ी पुल के लिए 4.5 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए है। मांगल, बागा व बैरल क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 36.30 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इसमें से 7.80 करोड़ रुपए की राशि सम्बन्धित विभागों को उपलब्ध करवा दी गई है।

इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अर्की के उपाध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, कांग्रेस पार्टी ज़िला सोलन की महासचिव कृष्णा चौहान, कांग्रेस मण्डल अर्की के उपाध्यक्ष दीप लाल चौहान एवं नत्यु राम चौहान, उप प्रधान विकास कौशल, कल्याण समिति स्यार के प्रधान रूप चंद चंदेल, महासचिव राम रत्न चन्देल, दशहरा उत्सव दाड़लाघाट मेला समिति से राजेश गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक दाड़लाघाट संदीप शर्मा सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow