अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा , वन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी तोड़ी दुकाने 

वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि डलहौजी वन मंडल ने कार्रवाई करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के अवैध कब्जों को  हटाया

Dec 7, 2023 - 20:07
 0  90
अवैध कब्जे पर चला पीला पंजा , वन विभाग ने पुलिस की मौजूदगी तोड़ी दुकाने 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  07-12-2023
वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि डलहौजी वन मंडल ने कार्रवाई करते हुए मौहाल चाहला में 4 दुकानें तथा मौहाल टिप्परी के कांदू में 2 दुकानें के अवैध कब्जों को  हटाया है। 
वन अधिकारियों ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों के साथ चाहला में राज कुमार पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव चाहला डाक द्रडा, तहसील चंबा के किराने की दुकान, अमरनाथ पुत्र मुंशी निवासी गांव चेहली डाक चनेड तहसील चंबा की चाय की दुकान, महेन्द्र पुत्र चतरो निवासी गांव चेहली डाक कोल्हाडी तहसील चंबा और ओम प्रकाश पुत्र कर्म चंद निवासी गांव चाहला डाक द्रडा तहसील चंबा की चाय की दुकानें, देवी प्रसाद पुत्र मुंशी राम निवासी पंजोह डाक कोहलड़ी तहसील चंबा की दुकान (स्टोर) और जगन नाथ पुत्र मनसा राम निवासी पंजोह डाक कोहलड़ी तहसील चंबा की दुकान (स्टोर)  के रूप में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया है। 
विभाग द्वारा अगस्त माह में भी  उत्तम पुत्र अछरू राम निवासी गांव ककियाना डा० शेरपुर तहसील डलहौजी जिला चंबा की सब्जी की दुकान तथा भीलो पुत्र सिंगू राम निवासी गांव लुहानी डाक टिकरु तहसील सलूणी जिला चंबा की दुकान (ढाबा) तोड कर वन भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया था। इन सभी उपरोक्त वन भूमि पर नाजायज कब्जों के बेदखली के आदेश कलेक्टर एवं डीएफओ डलहौजी द्वारा पारित किए गए थे। 
 सभी मामलों में अपील को मंडलायुक्त कांगड़ा  तथा हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के पास दायर की गई थी और सभी मामलों में डीएफओ डलहौजी के आदेश को बरकरार रखा गया था। आदेश की अनुपालना करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी डलहौजी राहुल ठाकुर तथा विभागीय कर्मचारियों ने पुलिस विभाग की सहायता से राजस्व विभाग के अधिकारियों के समक्ष यह सभी नाजायज कब्जे हटाए। मौका पर पुलिस विभाग से एएसआई विनोद कुमार और मिन्दरो राम, कानूनगो स्टाफ उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow