ऊना में मजदूर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फैक्ट्री मालिक पुलिस गिरफ्त में 

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना हरोली के तहत टाहलीवाल  क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मलिक ने देर रात गोली चलाकर एक मजदूर की हत्या कर दी

Dec 12, 2023 - 15:17
 0  77
ऊना में मजदूर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फैक्ट्री मालिक पुलिस गिरफ्त में 

यंगवार्ता नव्स - ऊना    12-12-2023

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में थाना हरोली के तहत टाहलीवाल  क्षेत्र में एक फैक्ट्री के मलिक ने देर रात गोली चलाकर एक मजदूर की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक संत प्रकाश निवासी प्लॉट 45 इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल ने किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  वहीं, मृतक की पहचान हरि नंदन राम (40) उर्फ भूरा पुत्र लक्ष्मी राम, गांव कुंडलपुर जिला बेतिया बिहार के तौर पर हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक फैक्ट्री मालिक के पास ही रहता था। जिस फैक्ट्री में यह वारदात हुई, वहां साबुन बनाने का कार्य भी होता था। वारदात के बाद मंगलवार सुबह पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके से साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों सौंपा जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow