एचआरटीसी के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में अभी तक तीन लोगों की माैत, कई यात्री घायल 

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अभी तक तीन लोगों की माैत की पुष्टि हुई है। कई यात्री घायल बताए जा रहे

Feb 3, 2026 - 17:35
 0  59
एचआरटीसी के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त,हादसे में अभी तक तीन लोगों की माैत, कई यात्री घायल 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-02-2026

हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) के नेरवा डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अभी तक तीन लोगों की माैत की पुष्टि हुई है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 9:30 नेरवा से पांवटा साहिब जा रही एचआरटीसी बस संख्या एचपी66 ए 2588 हरिपुर-कोटी-मीनस हाईवे पर क्वानू के पास नीचे नदी में गिर गई है। 

परिचालक की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार हादसे के समय बस में 31 से 34 यात्री सवार थे। हादसे में घायलों की सही संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। माैके पर एसडीआरएफ, हिमाचल व उत्तराखंड पुलिस की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। हादसे की जानकारी बस के परिचालक ने पुलिस को फोन पर दी। 

जानकारी सामने आई है कि पास देते समय हादसा हुआ और बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। बस में चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। थाना प्रभारी कालसी दीपक धारीवाल ने बताया घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेरवा डिपो की चौपाल-पांवटा मार्ग पर जा रही एचआरटीसी बस के उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुखद जताया है। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से जिला प्रशासन से स्थिति की जानकारी ली है और घटनास्थल के स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों को तुरंत सर्वोत्तम चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow