कांग्रेस के नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन : भाजपा 

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजीव सहजल और भाजपा नेता परमजीत सिंह पम्मी ने कांग्रेस नेता चौधरी रामकुमार के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर गुट के अंदर गुट बनने शुरू

Jan 28, 2024 - 19:30
 0  16
कांग्रेस के नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन : भाजपा 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    28-01-2024

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री राजीव सहजल और भाजपा नेता परमजीत सिंह पम्मी ने कांग्रेस नेता चौधरी रामकुमार के बयान का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर गुट के अंदर गुट बनने शुरू हो गए हैं, जिसके कारण कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह चरम सीमा पर है और कांग्रेस पार्टी का प्रतिएक नेता अपना वर्चस्व बनाने के लिए बयानवीर बना बैठा है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार और तथ्यहीन है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उद्योग बड़ा था और औद्योगिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण प्रदान किया गया था जिससे उद्योगपति खुश थे। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि कांग्रेस की नेताओं ने आंखें मूंद ली है कि उनको दिखता ही नहीं है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस राज में खनन माफिया किस प्रकार से पनप रहा है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के नेताओं ने उद्योगपतियों के व्यापार में इतने विघ्न खड़े कर दिए हैं कि वह हिमाचल प्रदेश से लगातार पलायन कर रहे हैं इससे हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक विकास पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। 

अगर ध्यान से देखा जाए औद्योगिक क्षेत्र में कांग्रेस का माफिया सक्रिय है इसको लेकर कांग्रेस के छोटे नेताओं के काफी ऑडियो इस क्षेत्र में पहले भी वायरल हुए हैं जो कि सोशल मीडिया पर भी जमकर चले।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow