कांग्रेस ने की वोट की राजनीती , भाजपा ने साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला बाहर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन समीरपुर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कई नेताओं ने उन्हें दूरभाष पर शुभकामनाएं दी तथा कई नेताओं ने स्वयं मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंगलवार सुबह से ही समीरपुर क्षेत्र में उनके जन्मदिन पर लोगों की जमावड़ा लगना शुरू हो गया था

Oct 24, 2023 - 18:35
 0  23
कांग्रेस ने की वोट की राजनीती , भाजपा ने साढ़े 13 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकाला बाहर

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर  24-10-2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जन्मदिन समीरपुर में काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कई नेताओं ने उन्हें दूरभाष पर शुभकामनाएं दी तथा कई नेताओं ने स्वयं मुलाकात कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंगलवार सुबह से ही समीरपुर क्षेत्र में उनके जन्मदिन पर लोगों की जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। 
दूरदराज क्षेत्रों से लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। जन्मदिन पर बधाई देने वालों का उन्होंने तहेदिल से आभार जताया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र के साथ भारतीय जनता पार्टी ने काम किया। तभी साढ़े तेरह करोड़ लोग गरीबी रेखा से निकलकर बाहर आए। 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब सरकारें थी , तो गरीबों को और गरीबी रेखा के नीचे धकेला जाता रहा। यहां तक कि डा. भीमराव अंबेडकर को न सिर्फ कांग्रेस से निकाला गया , बल्कि चुन-चुनकर उनको चुनाव हराए गए। यह रिकॉर्ड कहता है कि उनको भारत रत्न भी कांग्रेस से नहीं दिया गया। यह सब तब मिला जब कांग्रेस की सरकार नहीं थीं। 
कांग्रेस केवल वोट बैंक के लिए नारे देती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीमराव अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ माऊ , नागपुर , मुंबई , दिल्ली और लंदन में बनवाए गए। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बजट में ज्यादा बढ़ोतरी की और उनके कल्याण के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाईं, जो कांग्रेस 60 साल में नहीं कर पाई वह मोदी ने आठ साल में किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow