कांग्रेस सबसे बड़ी ठग, सत्ता में आने की देती झूठी गारंटियां  : अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस सबसे बड़ी ठग पार्टी है जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता में आने हेतु झूठी गारंटियां

Nov 4, 2023 - 20:33
 0  75
कांग्रेस सबसे बड़ी ठग, सत्ता में आने की देती झूठी गारंटियां  : अनुराग ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    04-11-2023

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज हिमाचल प्रदेश कि कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस सबसे बड़ी ठग पार्टी है जो सिर्फ और सिर्फ सत्ता में आने हेतु झूठी गारंटियां देती है।

ठाकुर ने कहा की हिमाचल चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों को रिझाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे। ठाकुर ने कांग्रेस के वादों की लिस्ट दिखाते हुए कहा, "इन्होंने युवाओं को 5 लाख नौकरी का वादा किया था जो नहीं दिया। माता बहनों को प्रतिमाह ₹1500 देने का वादा किया था। अभी तक एक भी माता बहन को यह पैसा नहीं मिला। 

इन्होंने 300 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान किया था। आज उल्टा हिमाचल वासियों के बिजली बिल ज्यादा आ हैं। इन्होंने कहा था की बाग वाले तय करेंगे फलों की कीमत। आज बाग वालों की स्थिति यह है कि उन्हें अपने फल पानी में बहाने पड़े। युवाओं के लिए 680 करोड़ का स्टार्टअप फंड नहीं दिया। 

मोबाइल क्लीनिक चलाने के बजाय जो कार्यरत थे उन्हें भी बंद कर दिया। इन्होंने हिमाचल के पशुपालकों से ₹100 प्रति किलो दूध और ₹2 प्रति किलो गोबर लेने का वादा किया था। अभी तक एक भी पशुपालक को इसका लाभ नहीं दिया।"

उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ व राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पर महादेव बेटिंग ऐप के माध्यम से विदेशों से धन लेने के आरोप को बेहद गंभीर बताते हुए ठाकुर ने कहा, "जब कांग्रेसियों का देश में भ्रष्टाचार करने से मन नहीं भरा तो अब वे गलत तरीके से विदेशी धन भी ले रहे हैं। देश की सुरक्षा को तक पर रख रहे हैं। कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ को ऑल टाइम मनी बना दिया है।"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow