कागजों तक सिमट कर रह गई कांग्रेस सरकार की दस गारंटियां , प्रदेश  में बढ़ रहे महिला अपराध : सुरेश कश्यप

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज हुए एक वर्ष का समय होने वाला है , लेकिन हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर कोई भी कार्य कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा के पूर्व में अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहीं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता से वायदा किया था कि वह व्यवस्था परिवर्तन कर दें

Nov 5, 2023 - 18:30
 0  12
कागजों तक सिमट कर रह गई कांग्रेस सरकार की दस गारंटियां , प्रदेश  में बढ़ रहे महिला अपराध : सुरेश कश्यप
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-11-2023
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज हुए एक वर्ष का समय होने वाला है , लेकिन हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर कोई भी कार्य कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा के पूर्व में अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहीं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता से वायदा किया था कि वह व्यवस्था परिवर्तन कर देंगे , लेकिन हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर 1000 से अधिक सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं , जो वास्तव में ही परिवर्तन नजर आ रहा है। 
सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के बल पर सत्ता काबिज की है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का वायदा किया था , वहीं 5 लाख युवाओं को रोजगार देने जैसी 10 गारंटियां दी थी , लेकिन कांग्रेस की यह गारंटियाँ घोषणाओं तक ही सीमित रह गई है। सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को सस्ता निशुल्क राशन दिया जा रहा है , जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समय अवधि अब पांच वर्ष तक बढ़ा दी गई है , जिससे देश के 80 करोड़ जनता को 5 वर्षों तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कि चंद्रयान , सूर्योदय और जी-20 की सफलता के चलते आज देश की विकास दर में बढ़ोतरी हो रही है जो आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उबरेगी। सुरेश कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बढ़ाने के लिए अकेले शिमला संसदीय क्षेत्र में 251 ट्रांसमिशन टावर लगाए जा रहे हैं , जिससे ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क मजबूत होगा। सुरेश कश्यप ने बताया कि इनमें से जिला सिरमौर में 90 , सोलन में 91 और शिमला जिला में 71 बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। 
उन्होंने कहा की कलम पहुंच फोरलेन के निर्माण पर 1200 करोड़ रुपए वह किए जाएंगे। वहीं आईआईएम और पांवटा - शिलाई - हाटकोटी नेशनल हाईवे जो हिमाचल प्रदेश का पहला ग्रीन कॉरिडोर है का कार्य भी प्रगति पर है। सुरेश कश्यप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आपदा के नाम पर भी जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार की आपदा राहत के लिए भरपूर मदद की है। बावजूद इसके भी केंद्र सरकार का आभार व्यक्त तक नहीं किया जा रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर आदि उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow