खालिस्तानी नारों की घटनाओं के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, शक्तिपीठों में बढ़ाई सुरक्षा

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी की घटनाओं और खालिस्तानी नारों की घटनाओं के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी संजय कुंडू ने सभी जिलों के एसपी को अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने और भीड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी

Nov 30, 2023 - 13:34
 0  27
खालिस्तानी नारों की घटनाओं के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी, शक्तिपीठों में बढ़ाई सुरक्षा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    30-11-2023

हिमाचल प्रदेश में खालिस्तानी की घटनाओं और खालिस्तानी नारों की घटनाओं के बाद प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है। डीजीपी संजय कुंडू ने सभी जिलों के एसपी को अंतरराज्यीय सीमाओं को सील करने और भीड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है। 

पुलिस अधिकारियों को विशेष सुरक्षा इकाइयों और त्वरित प्रतिक्रिया दल को तैयार रखने को कहा है। स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट और सुरक्षा को मजबूत करने के निर्देश जारी किए है। प्रदेश के ऊना जिला में माता चिंतपूर्णी मंदिर के पास दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखे मिले है।

प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह दीवारों पर उकेरी गई बातें दिखाते हुए कह रहा है कि 1984 के सिख दंगों में कथित रूप से शामिल कांग्रेस नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।

ऊना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस वीडियो क्लिप का भी विश्लेषण कर रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच में दो संदिग्धों की पहचान की गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow