चहेतों को कैंटीन देने के लिए आईजीएमसी ने नियमों की उड़ाई धज्जियां : बलवीर वर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और चौपाल विधायक बलवीर वर्मा ने शिमला से जारी बयान में आईजीएमसी न्यू ब्लॉक ओपीडी के कैंटीन के आवंटन में लाखों रुपए के घोटाले करने और नियमों को ताक पर रख कर कैंटीन आवंटित करने का आरोप

Feb 12, 2025 - 19:31
 0  38
चहेतों को कैंटीन देने के लिए आईजीएमसी ने नियमों की उड़ाई धज्जियां : बलवीर वर्मा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

आईजीएमसी न्यू ओपीडी ब्लॉक के कैंटीन आवंटन में लाखों का घोटाला

सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाकर अनाधिकृत लोगों ने बांटी कैंटीन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     12-02-2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और चौपाल विधायक बलवीर वर्मा ने शिमला से जारी बयान में आईजीएमसी न्यू ब्लॉक ओपीडी के कैंटीन के आवंटन में लाखों रुपए के घोटाले करने और नियमों को ताक पर रख कर कैंटीन आवंटित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की सरकार के चहेते लोगों को कैंटीन अलॉट करने में नियम कानून की धज्जियां उड़ाई गई है। 

जिस तेजी से आईजीएमसी के न्यू ब्लॉक ओपीडी की कैंटीन अलॉट की गई है वह अपने आप में किसी सरकारी काम को करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 20 अक्टूबर 2023 को 3:00 बजे आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक की अध्यक्षता में पांच सदस्य समिति की बैठक होती है जिसमें न्यू ब्लॉक ओपीडी में एक कैंटीन खोलने संबंधित विषय रखा जाता है। 25 अक्टूबर 2023 को इस मीटिंग का विवरण बाहर आता है। 

26 अक्टूबर 2023 को आईजीएमसी द्वारा न्यू ब्लॉक ओपीडी में कैंटीन के टेंडर के लिए आवेदन जारी किया जाता है, जिसमें 33 खाद्य पदार्थों की लिस्ट का कोटेशन मांगा जाता है। सबसे हैरानी की बात है कि 26 अक्टूबर को ही आए इस टेंडर की डेडलाइन 26 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे की होती है। आवेदन करने के लिए लोगों को अधिकतम 3 घंटे का समय दिया जाता है। 

जबकि हिमाचल प्रदेश वित्तीय नियम  2009 में स्पष्ट है कि किसी भी टेंडर का नोटिस कम से कम तीन सप्ताह के लिए जारी किया जाता है, अत्यावश्यक होने की स्थिति में इसे दो हफ्ते किया जा सकता है लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार में इसे घटाकर तीन घंटा कर दिया जाता है। 26 अक्टूबर को ही 3:00 बजे वही कमेटी फिर बैठती है और कोटेशन के बारे में बताती है कि टेंडर की प्रक्रिया में कुल चार फर्म ने हिस्सा लिया था। 

जिसमें न्यू डायमंड नामक फॉर्म में सबसे कम दाम बताए हैं। इसलिए यह कैंटीन न्यू डायमंड को ही अलॉट कर दी जाती है। ₹10000 न्यू डायमंड को सिक्योरिटी मनी और लोक निर्माण विभाग द्वारा बताए जाने वाले किराए पर कैंटीन अलॉट हो जाती है। 

आईजीएमसी प्रशासन द्वारा की जा रही जल्दबाजी का असली कारण तब समझ आता है जब प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई सिक्योरिटी मनी जिसे न्यू डायमंड द्वारा एफडी के रूप में जमा की जानी थी वह निजी व्यक्ति द्वारा जमा की जाती है। जमा करने वाले व्यक्ति  का नाम संजय कुमार पुत्र हरि सिंह शेरपुर, निवासी बिंगा, धर्मपुर, मंडी है। 

ऐसे में सवाल उठता है कि न्यू डायमंड फर्म द्वारा जमा की जाने वाली सिक्योरिटी मनी को एक निजी व्यक्ति द्वारा क्यों जमा किया गया? वह व्यक्ति कौन है और उसका न्यू डायमंड से क्या लेना है? जिस तरह से आईजीएमसी की कैंटीन को अलॉट करने में वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया गया है तो कहीं उसके पीछे कहीं और लोग तो नहीं है? 

बलवीर वर्मा ने कहा कि ऐसे में सवाल उठता है बिना सक्षम अधिकारी के यह कैंटीन इतना आपाधापी में क्यों अलॉट की गई? सक्षम अधिकारी को छोड़कर यह काम  अनाधिकृत अधिकारी द्वारा किया गया तो सक्षम अधिकारी ने इसके खिलाफ आवाज क्यों नहीं उठाई? इतनी बड़ी प्रॉपर्टी के लिए ₹10000 की सिक्योरिटी मनी क्यों रखी गई? कैंटीन के किराए का असेसमेंट पहले क्यों नहीं किया गया?

कैंटीन के किराए ऑक्शन क्यों नहीं किया गया? क्योंकि पीडब्लूडी का मूल्यांकन होता है वह न्यूनतम होता है। इस मामले में इतनी तेजी क्यों दिखाई गई की मात्र 3 घंटे के अंदर ही कैंटीन को अलॉट ही करना है। जिस आईजीएमसी अस्पताल में एक इंजेक्शन के लिए एक परिवार डेढ़ महीने तक इंतजार करता है और उसे इंजेक्शन नहीं मिलता है और इंजेक्शन के अभाव में मरीज की मृत्यु हो जाती है, 

उसी अस्पताल में एक कैंटीन अलॉट करने के लिए सारा प्रशासन आसमान सर पर उठा लेता है। क्यों नियम कानून की धज्जियां उड़ा दी जाती है? ऐसा क्यों? यह संजय कुमार पुत्र हरि सिंह शेरपुर, निवासी बिंगा, धर्मपुर, मंडी कौन है?इसका न्यू डायमंड से क्या सम्बंध है? आखिर क्यों आईजीएमसी को करोड़ों रुपए का चूना लगाया जा रहा है? यह पूरा प्रकरण बहुत गंभीर सवाल खड़े कर रहा है जिसका जवाब मुख्यमंत्री को देना होगा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow