चार लोगों को मिला नया जीवन, धावक सुनील शर्मा बने सारथी

Aug 9, 2023 - 16:27
 0  115
चार लोगों को मिला नया जीवन, धावक सुनील शर्मा बने सारथी

बबीता शर्मा - यंगवार्ता न्यूज़ नाहन    09-08-2023

हाल ही में राष्ट्रीय उज्जवल निर्माण चैरिटेबल संस्था के द्वारा किया गया चैरिटी रन ग्रेट सिरमौर रन 4 के माध्यम से बहुत से लोगों का इलाज करवाया जा रहा है। राष्ट्रीय उज्जवल निर्माण चैरिटेबल संस्था सैकड़ो मरीजों का इलाज करवा चुकी है। 

संस्था का एक ही उद्देश्य है कि जरूरतमंद लोगों की सहायता करना। जिसमें बहुत सारे मरीज नागेंद्र, मनोज, अभिषेक शर्मा , वीर विक्रम, मंगल सिंह, रियांश, सुरजा, आदि मरीजों का इलाज करवाया जा रहा है। 

राष्ट्रीय उज्जवल निर्माण चैरिटेबल संस्था के संस्थापक अंतर्राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन धावक सुनील शर्मा ने एक सपना संजोया था। दौड़ के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करना जैसे बीमार व्यक्ति, निर्धन परिवार से संबंध रखने वाले बच्चे जो पढ़ना चाहते हैं खेलना चाहते हैं उन लोगों की सहायता करना उनके सपनों को उड़ान दी। 

संस्था के सभी पद अधिकारी और सदस्यों ने शिखर शेखर पंत, ओम प्रकाश, विजय ,राहुल, शिवाजी, हरिंदर, दिनेश, मयूर सुझाव समिति के अधिकारी रेणु शर्मा, राजीव सर और सभी अन्य सदस्य की मदद से संस्था को सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। सैकड़ो सदस्य की मेहनत से आज राष्ट्रीय उज्जवल निर्माण चैरिटेबल संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow