जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने किया धोखा , बलदेव तोमर और सुख राम चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप 

पूर्व ऊर्जा मंत्री वर्तमान विधायक पांवटा साहिब सुख राम चौधरी व पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से धोखा किया है। कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात अपने घोषणा पत्र में की थी। वह फ्री बिजली अभी तक जनता को नहीं मिली

Jan 16, 2024 - 20:28
 0  16
जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने किया धोखा , बलदेव तोमर और सुख राम चौधरी ने लगाए गंभीर आरोप 
यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब  16-01-2024

पूर्व ऊर्जा मंत्री वर्तमान विधायक पांवटा साहिब सुख राम चौधरी व पूर्व विधायक शिलाई बलदेव तोमर ने संयुक्त बयान में कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से धोखा किया है। कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की बात अपने घोषणा पत्र में की थी। वह फ्री बिजली अभी तक जनता को नहीं मिली। इसके विपरीत 22 पैसे प्रति यूनिट बिजली के दाम बढ़ाकर प्रदेश की जनता पर बोझ डाला है। 
पिछले 8 महीने से लगभग 125000 लोगों की फाइल सिंगल और थ्री फेस की विभाग के पास लंबित पड़ी है। जनता अपने पैसे से सिंगल फेस के मीटर लगभग 2500 और थ्री फेज के मीटर लगभग 7500 में खरीदने को मजबूर हो रही है। आज नौबत यह है की विभाग के पास लोगों को देने के लिए सर्विस वायर भी नहीं है। हैरानी की बात तो यह है कि बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर के जो स्ट्रक्चर खडे है उनके कनेक्शन नहीं हो रहे है। 
उद्योगों में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 19 प्रतिशत कर दी है। सीमेंट उद्योग व स्टोन क्रशर में 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 फीसदी कर दी है , जबकि स्टील उद्योग में 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 22 प्रतिशत कर दी है। इससे कई उद्योग बंद होने की कगार पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में प्रदेश का विकास थम गया है। कांग्रेस ने झूठ बोलकर प्रदेश की जनता से जो छल  किया है उसका उचित जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow