जब दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का पराक्रम, देश के जांबाजों ने दुश्मनों को कर दिया बेदम: तिलक राज  

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा की भाजपा हर साल 26 जुलाई को भारत में करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इन दिन करगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान और शौर्य को याद किया जाता है

Jul 17, 2024 - 11:04
 0  79
जब दुनिया ने देखा हिंदुस्तान का पराक्रम, देश के जांबाजों ने दुश्मनों को कर दिया बेदम: तिलक राज  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-07-2024

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा की भाजपा हर साल 26 जुलाई को भारत में करगिल विजय दिवस मनाया जाता है। इन दिन करगिल युद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के बलिदान और शौर्य को याद किया जाता है। इस वर्ष 25 साल पूरे होने पार युवा मोर्चा इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पूरे 68 विधानसभा के सभी मंडलों मे इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से किया जाएगा। 

तिलक राज शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच सीमा विवाद के कारण 1999 में कारगिल का युद्ध छिड़ गया। पाकिस्तान की सेना ने भारतीय क्षेत्र कारगिल की ऊंची चोटियों पर कब्जा कर लिया, बदले में भारतीय सेना ने "ऑपरेशन विजय" को अंजाम दिया। भारत के जबांज सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ते हुए टाइगर हिल और अन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। 

भारत पाक के बीच ये जंग लद्दाख के कारगिल में 60 दिनों से अधिक समय तक जारी रही। 2 लाख भारतीय सैनिकों ने युद्ध में हिस्सा लिया।सेना के मिशन को सफल बनाने के लिए कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी, जिसने से हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत कैप्टन विक्रम बत्रा भी हैं। 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने युद्ध में विजय की घोषणा कर दी। 

करगिल युद्ध में भारतीय सेना के 527 सैनिकों की शहादत के साथ पाकिस्तान के 357 सैनिकों ने भी जान गंवाई। तिलक राज शर्मा ने कहा कि सभी मंडलों मे मशाल जुलूस निकाला जाएगा और कारगिल युद्ध मे हुए शहीद जवानों को याद करते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाएं जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow