जल्द शुरू किया जाएगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग का निर्माण कार्य : पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा  कि चंबा-चुवाड़ी  सुरंग निर्माण का कार्य  जल्द शुरू किया जाएगा  तथा 7 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर संभावित 1500 करोड़ की राशि व्यय होगी

Mar 8, 2024 - 16:06
 0  10
जल्द शुरू किया जाएगा चंबा-चुवाड़ी सुरंग का निर्माण कार्य : पठानिया

यंगवार्ता न्यूज़ - सिहुन्ता    08-03-2024

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा  कि चंबा-चुवाड़ी  सुरंग निर्माण का कार्य  जल्द शुरू किया जाएगा  तथा 7 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण पर संभावित 1500 करोड़ की राशि व्यय होगी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि  भटियात क्षेत्र में  नेशनल बटरफ्लाई पार्क  स्थापित होगा। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाने की अपने प्रतिबद्धता दोहराते हुए  कहा कि राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता  के भवन निर्माण को लेकर बजट का प्रावधान कर दिया गया है तथा वन अनुमति मामले की प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भवन निर्माण कार्यों पर 12 करोड़  रुपए व्यय होंगे । 

उन्होंने राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता में जल्द विज्ञान संकाय शुरू करने का आश्वासन भी दिया। विकास कार्यों का जिक्र करते हुए  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि   ग्रामीण मल निकासी  (सीवरेज) योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख  क्षेत्र को शामिल किया गया है। इनमें  सिहुन्ता भी शामिल हैं। 

इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, एसडीएम  पारस अग्रवाल, अधिशासी  अभियंता विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, थाना प्रभारी रमन चौधरी, डीएफओ रजनीश महाजन, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow