डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब के वार्षिक समारोह में विनय कुमार ने बतौर मुख्यतिथि की शिरकत 

उपाध्यक्ष ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अनेकों नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपने जीवन तथा परिवार की बर्बादी का कारण बन रहे

Jan 25, 2024 - 20:20
 0  16
डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब के वार्षिक समारोह में विनय कुमार ने बतौर मुख्यतिथि की शिरकत 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन   25-01-2024

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब के वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज निजी संस्थान सरकार के उद्देश्यों की पूर्ति में सहयोग दे रहे हैं जिनके माध्यम से बेहतर डॉक्टर निकल कर आ रहे हैं जो आमजन की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

इस प्रकार के समारोहों से छात्रों में आपसी सौहार्द की भावना बढ़ती है जिसके लिए उन्होंने संस्थान की सराहना की। उन्होंने कहा खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है। खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास होता है। इससे युवा अपने आप को समाज में व्यापक कुरीतियों तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से सुरक्षित रख सकते हैं।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अनेकों नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपने जीवन तथा परिवार की बर्बादी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक साल का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। 

प्रदेश में हाल ही में आयी आपदा ने प्रदेशवासियों तथा सरकार को आहत पहुँचाई है प्रदेश में 500 से अधिक लोगों की जानें गई तथा 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रदेश में आई आपदा तथा सीमित संसाधनों के बावजूद भी मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को थमने नहीं दिया गया है।

इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अश्विनी शर्मा, असगर अली निदेशक जोगिंद्रा बैंक, प्रदेश महामंत्री कांग्रेस कमेटी ओ पी ठाकुर  तथा शशी कपूर, विशाल वालिया महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी, इक़बाल सिंह उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, जिला उपाध्यक्ष प्रेम पाल ठाकुर, पूर्व नप चेयरमैन तपेन्द्र सैनी, प्रिन्सिपल डॉ. राजन गुप्ता, वाईस प्रिन्सिपल डॉ. अभिनेय पुरी तथा स्टूडेंट महासचिव पार्थ गुप्ता मौजूद रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow