सुलह क्षेत्र के 50 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का थामा दामन 

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण राणा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सुलह क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़े 50 समर्थकों ने भी भगवा पटका पहन लिया

Jan 25, 2024 - 20:30
 0  16
सुलह क्षेत्र के 50 लोगों ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का थामा दामन 

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    25-01-2024

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुलह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण राणा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। उनके साथ सुलह क्षेत्र के कांग्रेस से जुड़े 50 समर्थकों ने भी भगवा पटका पहन लिया। सभी को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के कांगड़ा संसदीय क्षेत्र प्रभारी विधायक विपिन सिंह परमार ने पार्टी में शामिल कराया। 

अरुण राणा सुलह ब्लॉक कांग्रेस के दो बार आठ साल तक अध्यक्ष रहे हैं। सुलह में पहले पूर्व विधायक जगजीवन पाल को कांग्रेस से निलंबित करना, फिर जगदीश सिपहिया के निधन के बाद अब अरुण राणा के भाजपा में जाने से कांग्रेस की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। अरुण राणा भट्टू पंचायत के प्रधान भी रहे हैं और वर्तमान में सीट आरक्षित होने पर उपप्रधान चुने गए हैं।

भाजपा में शामिल होने वालों में पूर्व जिला परिषद सदस्य अमी चंद, कांग्रेस के बूथ प्रभारी मनोज धीमान, बलवंत सिंह, भट्टू पंचायत के 5 पंचायत सदस्य आदि शामिल हैं। इस मौके पर विपिन परमार ने कहा कि भाजपा की नीतियों, जनहित की कार्यशैली और राष्ट्र का हित सबसे पहले की सोच से प्रभावित होकर विपक्षी पार्टी के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। 

अरुण राणा ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों, सुलह में विपिन परमार की कार्यशैली और सनातन के प्रति भाजपा के स्टैंड से प्रभावित होकर उन्होंने भगवा पहना है। कहा कि सुलह में कांग्रेस नेतृत्व विहिन और इसके नेता घमंडी हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow