अपग्रेड होंगी नेशनल हाईवे को जोडऩे वाली सडक़ें, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मंजूर किए 150 करोड़

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की

Jan 25, 2024 - 19:15
Jan 25, 2024 - 20:13
 0  86
अपग्रेड होंगी नेशनल हाईवे को जोडऩे वाली सडक़ें, केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने मंजूर किए 150 करोड़

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     25-01-2024

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान विक्रमादित्य ने प्रदेश की सड़कों से संबंधित विभिन्न मसलों पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। 

विक्रमादित्य सिंह ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। विक्रमादित्य ने कहा कि  विभिन्न एनएच के साथ लगती सड़कों की उन्नयन और मरम्मत के लिए गुरुवार को केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी ने 150 करोड़ रुपये प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को स्वीकृत किए है।  इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।  

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पीडब्ल्यूडी को यह बजट स्वीकृत किया है। जरूरी औपचारिकताओं के बाद यह धनराशि राज्य सरकार को मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास में किसी भी तरह की कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। निरंतर विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow