डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश,हड़ताल के चलते मरीज परेशान

डाक्टरों की पेनडाउन हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश कर गई है। हड़ताल के चलते मरीज 11 दिनों से परेशान हो गए हैं। आज भी क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिला कुल्लू के स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की पेनडाउन हड़ताल जारी

Mar 1, 2024 - 14:03
 0  19
डॉक्टरों की पेनडाउन हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश,हड़ताल के चलते मरीज परेशान

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    01-03-2024

डाक्टरों की पेनडाउन हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश कर गई है। हड़ताल के चलते मरीज 11 दिनों से परेशान हो गए हैं। आज भी क्षेत्रीय अस्पताल सहित जिला कुल्लू के स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की पेनडाउन हड़ताल जारी रही।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आज भी डाक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान रहे, वहीं मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द डाक्टरों की मांगों को माना जाए। 

मरीजों का कहना है कि 11 दिनों से यहां अस्पताल पहुंचने पर साढ़े 9 बजे से 12 बजे तक डॉक्टर ही ओपीडी में नहीं मिलते हैं। कंपकंपाती ठंड में डाक्टरों का इंतजार करना दर्द को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow