तीन तरह की 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा हिमाचल पथ परिवहन निगम 

एचआरटीसी तीन तरह की 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। लोकल, लॉन्ग रूट और लग्जरी बसें खरीदने के लिए निगम की व्हीकल परचेज कमेटी की बैठक में सहमति बन गई

Jan 15, 2024 - 10:50
 0  45
तीन तरह की 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा हिमाचल पथ परिवहन निगम 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-01-2024

एचआरटीसी तीन तरह की 300 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा। लोकल, लॉन्ग रूट और लग्जरी बसें खरीदने के लिए निगम की व्हीकल परचेज कमेटी की बैठक में सहमति बन गई है। 18 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में इसको लेकर अब अंतिम फैसला लिया जाएगा। नि

गम की योजना के तहत प्रदेश के शहरों में लोकल रूटों के लिए टाइप वन इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। मौजूदा समय में शिमला, धर्मशाला सहित अन्य जिलों में टाइप वन बसें चल ही रही हैं। लंबी दूरी के रूटों के लिए निगम टाइप टू इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा।

ये बसें एक जिले से दूसरे जिले या बाहरी राज्यों के लिए चलाई जाएंगी। निगम लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें भी खरीदेगा। ये मौजूदा समय में चल रही वोल्वो बसों का स्थान लेंगी। 300 बसों की खरीद की प्रक्रिया एक साथ शुरू होगी या चरणबद्ध तरीके से बसें खरीदी जाएंगी, इस पर फैसला होना अभी बाकी है।

चरणबद्ध तरीके से बसों की खरीद की संभावना अधिक है। केंद्र और राज्य सरकार की स्क्रैप पॉलिसी के तहत 15 साल की उम्र पूरी होने वाली बसों के स्थान पर नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। वहीं, इलेक्ट्रिक बसें जीरो  बुक वैल्यू पूरी करने वाली बसों को भी रिप्लेस करेंगी।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow