शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेश के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई  

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सूबे के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। ऐसे में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली किताबों की प्रिंटिंग फरवरी में शुरू की जाएगी

Jan 15, 2024 - 10:53
 0  54
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रदेश के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में होगी पढ़ाई  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     15-01-2024

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सूबे के सभी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। ऐसे में स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली किताबों की प्रिंटिंग फरवरी में शुरू की जाएगी। मार्च में स्कूलों में इन किताबों को वितरित करने की व्यवस्था कर दी जाएगी। 

पहले लॉट में गणित की किताब को छोड़ कर बाकी सभी किताबें स्कूलों को आवंटित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी स्कूलों में अब अंग्रेजी माध्यम में भी पढ़ाई होगी। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किताबें स्कूल शिक्षा बोर्ड मुहैया करवाता है।

ऐसे में अंग्रेजी माध्यम में भी किताबें स्कूल शिक्षा बोर्ड ही मुहैया करवाएगा। अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करने की अधिसूचना प्रदेश सरकार ने पिछले माह ही जारी की है। ऐसे में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में अंग्रेजी माध्यम में ही पढ़ाई शुरू होगी। 

इसके चलते स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अंग्रेजी माध्यम में पुस्तकों की प्रिंटिंग का कार्य फरवरी में शुरू करेगा, जोकि मार्च के शुरुआती दौर में पूरा कर दिया जाएगा। बोर्ड प्रबंधन का कहना है कि पहले लॉट में गणित की किताब को छोड़ कर अन्य सभी किताबों को स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले मुहैया करवा दी जाएंगी।

शैक्षणिक सत्र 2024-25 में सरकार के आदेशानुसार अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होगी। ऐसे में स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की किताबें मुहैया करवाने के लिए प्रिंटिंग का काम फरवरी में शुरू कर दिया जाएगा। नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले ही स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम की किताबें मुहैया करवा दी जाएंगी।- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow