तीन नवंबर को रिलीज होने वाली वॉलीबुड फिल्म में नजर आएगा सोलन का अभिषेक

 शुक्रवार को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म हुकुस-बुकुस में सोलन का अभिषेक गर्ग भी नजर आएगा। अभिषेक इससे पहले कई धारावाहिक और कमर्शियल एड में नजर आ चुका है, लेकिन यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। अभिषेक गर्ग सोलन जिला की अर्की तहसील के छोटे से गांव हरसंग धार का रहने वाला है। इसके पिता प्रेम चंद शर्मा और माता कांता देवी सहित सभी परिजनों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता

Nov 2, 2023 - 19:27
 0  73
तीन नवंबर को रिलीज होने वाली वॉलीबुड फिल्म में नजर आएगा सोलन का अभिषेक

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  02-11-2023

 शुक्रवार को रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म हुकुस-बुकुस में सोलन का अभिषेक गर्ग भी नजर आएगा। अभिषेक इससे पहले कई धारावाहिक और कमर्शियल एड में नजर आ चुका है, लेकिन यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है। अभिषेक गर्ग सोलन जिला की अर्की तहसील के छोटे से गांव हरसंग धार का रहने वाला है। इसके पिता प्रेम चंद शर्मा और माता कांता देवी सहित सभी परिजनों में इस फिल्म को लेकर उत्सुकता है। 
मुंबई से मोबाइल पर अभिषेक गर्ग ने  बताया कि उनकी फिल्म कल रिलीज होगी। इसमें मुख्य भूमिका रामायण में राम की भूमिका निभा चुके अरुण गोविल और तारे जमीं पर फिल्म में मुख्य किरदार निभा चुके दर्शील सफारी हैं। अभिषेक गर्ग ने बताया  इस फिल्म में वह दर्शील सफारी के दोस्त की भूमिका में हैं। कृष्ण , कश्मीर और क्रिकेट पर आधारित है। इस फिल्म के निर्देशक विन्नी भारद्वाज और साउमित्रा सिंह है। अभिषेक हिमाचली कल्चर को भी प्रमोट करते रहे हैं। 
उन्होंने खुद एक हिमाचली गीत बनाया था, जिसमें अपने देवता हरसंग पर आधारित था। अभिषेक को कॉलेज के समय से ही एक्टिंग का शौक था। वह कॉलेज के समय यूथ फेस्टिवल व थियेटर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। इन पर फिर मुंबई जाने का जुनून हावी हो गया। 
अन्य कलाकारों की भांति मुंबई एक छोटे से गांव के युवा के लिए इतना आसान नहीं था। मुंबई में दिन रात मेहनत कर  आज उनकी पहली फिल्म आ रही है। इस सफर में परिवार का साथ रहा,जिसके कारण वह हर मुश्किल को पार करते हुए, इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow