दर्दनाक : आगजनी की की भेंट चढ़ा लकड़ी का मकान, जिंदा जला व्यक्ति 

राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नेपाली मूल का एक युवक जिंदा जल गया। आग लगने से दो कमरों का मकान भी राख

Aug 12, 2023 - 13:30
 0  28
दर्दनाक : आगजनी की की भेंट चढ़ा लकड़ी का मकान, जिंदा जला व्यक्ति 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      12-08-2023

राजधानी शिमला के जुब्बल थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से नेपाली मूल का एक युवक जिंदा जल गया। आग लगने से दो कमरों का मकान भी राख हो गया। 

अग्निकांड की यह घटना बोली-नाला गांव में पेश आई। फ़िलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। जानकारी  मुताबिक बोली-नाला में सुरेंद्र सिंह का पुराना लकड़ी का मकान था। इस मकान में सुरेंद्र सिंह का मजदूर अशोक बहादुर (40) निवासी गांव रोमाछाप काठमांडू नेपाल रहता था।

बीती रात अचानक मकान में आग लग गई। मकान में सो रहा अशोक बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जलने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर जुटे और शव को कब्जे में लिया। 

घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू रविन्द्र नेगी ने बताया कि अग्निकांड में एक युवक की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow