नालागढ़ में दोहरे हत्याकांड ने खोली लचर क़ानून व्यवस्था की पोल : बलदेव तोमर 

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। हत्यारे लोगों की बेरहमी से हत्या कर फ़रार हो गये, पुलिस कहां थी? प्रदेश के सीमावर्ती इलाके जहाँ प्रदेश का बहुत बड़ा उद्योग जगत स्थापित

Aug 12, 2023 - 13:21
 0  120
नालागढ़ में दोहरे हत्याकांड ने खोली लचर क़ानून व्यवस्था की पोल : बलदेव तोमर 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     12-08-2023

प्रदेश में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधियों के हौसलें बुलंद हैं। हत्यारे लोगों की बेरहमी से हत्या कर फ़रार हो गये, पुलिस कहां थी? प्रदेश के सीमावर्ती इलाके जहाँ प्रदेश का बहुत बड़ा उद्योग जगत स्थापित हैं वहां हर तरफ़ माफिया हावी हैं। 

प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन जो जनता को जवाब दे कि प्रदेश में उद्योग कि ओर कैसे आकर्षित होगा जबकि वहां सुरक्षा की कोई गारंटी नही हैं. उद्योगो का पलायन हो रहा हैं, नालागढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्र में सरेआम दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 

हत्यारे तलवार-चाकू लेकर प्रदेश में आए और दो लोगों की सरेआम हत्या को अंजाम देकर भाग गए। उन्होंने कहा कि क़ानून व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई कि लोगों के मन में पुलिस का ख़ौफ़ ही नहीं हैं।पिछले दिनों चंबा में एक युवक को आठ टुकड़ों में काट कर फेंक दिया। 

पुलिस पर मृतक के परिजनों ने मामले में की सही तफ्तीश न करने का आरोप लगाया। हर बार पुलिस पर लापरवाही और माफ़ियाओं के साथ सख़्ती न करने के आरोप लग रहे हैं। तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री स्वयं इस मामले का संज्ञान लें ताकि निकट भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके।उन्होंने कहा कि नालागढ़ एक औद्योगिक क्षेत्र हैं। 

प्रदेश के आर्थिक गतिविधि का प्रमुख केंद्र है। ऐसी जगहों पर इस तरह की वारदात होना अपने आप में बड़ी चूक है। औद्योगिक क्षेत्रों में इस तरह की घटनाएं लोगों में असुरक्षा का भावना पैदा करेगी। इससे औद्योगिक गतिविधियां भी प्रभावित होंगी। यह प्रदेश के लिए अच्छी स्थिति नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow