दा ग्रेट खली को भी मिला अनंत अंबानी की शादी का कार्ड, निमंत्रण मिलते ही मदमद मुस्कराये दलीप राणा

हिमाचल प्रदेश के जिल सिरमौर जिले एक छोटे से गांव में जन्मे दलीप सिंह राणा, जिन्हें दुनिया द ग्रेट खली के नाम से जानती है, एशिया के सबसे अमीर परिवार की शादी में शामिल होने जा रहे

Jul 12, 2024 - 16:53
 0  144
दा ग्रेट खली को भी मिला अनंत अंबानी की शादी का कार्ड, निमंत्रण मिलते ही मदमद मुस्कराये दलीप राणा

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    12-07-2024

हिमाचल प्रदेश के जिल सिरमौर जिले एक छोटे से गांव में जन्मे दलीप सिंह राणा, जिन्हें दुनिया द ग्रेट खली के नाम से जानती है, एशिया के सबसे अमीर परिवार की शादी में शामिल होने जा रहे हैं। एक समय था जब खली दिहाड़ी मजदूरी करते थे, लेकिन आज वह उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं कि मुकेश अंबानी ने उन्हें अपने बेटे की शादी में शामिल होने का निमंत्रण भेजा है। 

खली की बेटी ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी का निमंत्रण कार्ड के अनबॉक्सिंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किया।  द ग्रेट खली की संघर्ष की कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक समय ऐसा था जब खली को अपने पाँव के आकार के जूते भी नहीं मिलते थे। 

सिरमौर के शिलाई का एक मोची उनके लिए विशेष रूप से जूते बनाकर देता था। कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर आज खली ने ऐसा मुकाम हासिल किया है कि उनकी ख्याति देश की सीमाओं को लांघ चुकी है।

इस समारोह के लिए औपचारिक भारतीय परिधान को ड्रेस कोड रखा गया है। द ग्रेट खली की इस शादी में मौजूदगी न केवल सिरमौर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी। उनकी सरलता और विनम्रता से हर किसी का दिल जीतने की कला उन्हें और भी खास बनाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow