नगर निगम ने शिमला ने खोला आर आर सेंटर, जरूरतमंदों के लिए पुराने कपड़े कर सकते है दान

जरूरतमंदों की मदद और शहर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए नगर निगम शिमला ने एक अनोखी पहल शुरू की गई है. शिमल नगर निगम छोटा शिमला में  रिडयूज, रियूज और रिसाइकल सेंटर खोला है जहाँ लोग पुराना सामान दे सकते

Jul 28, 2023 - 12:21
 0  15
नगर निगम ने शिमला ने खोला आर आर सेंटर, जरूरतमंदों के लिए पुराने कपड़े कर सकते है दान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-07-2023

जरूरतमंदों की मदद और शहर को स्‍वच्‍छ रखने के लिए नगर निगम शिमला ने एक अनोखी पहल शुरू की गई है. शिमल नगर निगम छोटा शिमला में  रिडयूज, रियूज और रिसाइकल सेंटर खोला है जहाँ लोग पुराना सामान दे सकते है जिन्हें नगर निगम शहर के जरूरतमंदों को मुहैया करवाएगा। 

वीरवार को नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बुक कैफे में  इस सेंटर का  उद्घाटन किया इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त ,उप महापौर सहित पार्षद भी मौजूद रहे। महापौर ने शहर के  लोगों से आरआरआर सेंटर में इस्तेमाल की हुई या पुरानी वस्तुएं दान करने के लिए आगे आने की अपील की।

नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि छोटा शिमला में आरआर सेंटर खोला गया है यहां पर लोग पुरानी चीजों को दान कर सकते हैं जिन्हें शहर के जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग पुरानी चीजों को खासकर कपड़े बर्तन ऐसे ही बाहर खुले में फेंक देते हैं उसे शहर में गंदगी पड़ती है। 

इसको देखते हुए ही नगर निगम द्वारा सेंटर छोटा शिमला में खोला गया है जहां पर लोग इन चीजों को दे सकते हैं ताकि इन चीजों का दोबारा से प्रयोग किया जा सके और जरूरतमंदों की मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि पहला सेंटर छोटा शिमला के बुक कैफे के पास खोला गया है। 

शहर के अन्य हिस्सों में भी इस तरह के सेंटर खोले जाएंगे। उन्होंने शिमला की जनता से भी अपील की कि जिन वस्तुओं कपड़ो को घरो में प्रयोग नही करते है उन्हें  इस सेंटर में   दान करे ताकि इसका ये चीजें जरूरतमंदों के काम आ सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow