नाहन में गाय ने जन्मे दो जुड़वा बछड़े ,  बहुत कम गउवों के होते हैं जुड़वा बच्चे 

जिला सिरमौर मुख्यालय के साथ लगते विक्रम कैसल में एक गाय ने दो जुड़वा बछड़ों को जन्म दिया है जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। बताते हैं कि बहुत कम गाय जुड़वा बच्चों को जन्म देती हैं। खासकर यदि गाय की बात करते हैं तो केवल दो से चार प्रतिशत गउएं ही जुड़वा बच्चों को जन्म देती है। अधिकतर गाय एक समय में एक ही बच्चे को जन्म देती है

Sep 21, 2024 - 19:44
 0  24
नाहन में गाय ने जन्मे दो जुड़वा बछड़े ,  बहुत कम गउवों के होते हैं जुड़वा बच्चे 
यंगवार्ता न्यूज़ -  नाहन  21-09-2024
जिला सिरमौर मुख्यालय के साथ लगते विक्रम कैसल में एक गाय ने दो जुड़वा बछड़ों को जन्म दिया है जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। बताते हैं कि बहुत कम गाय जुड़वा बच्चों को जन्म देती हैं। खासकर यदि गाय की बात करते हैं तो केवल दो से चार प्रतिशत गउएं ही जुड़वा बच्चों को जन्म देती है। अधिकतर गाय एक समय में एक ही बच्चे को जन्म देती है। 
आपको बता दें की बकरियों के तो अक्सर जुड़वा बच्चे होते हैं , लेकिन गायों में यह संभावना 2 से 4% तक ही होती है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते विक्रम कैसल में मनोज कुमार के घर में गाय ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। मनोज कुमार ने बताया कि गाय को गत प्रसव पीड़ा हो रही थी और गाय काफी समय से कहरा रही थी , जिसके चलते उसने पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट वीरेंद्र राणा से संपर्क किया और वीरेंद्र राणा ने गाय का सफल प्रसव करवाया है। 
मनोज कुमार ने कहा कि पशुपालन विभाग के फार्मासिस्ट से चेकअप करवाया और  उन्होंने गाय सफल प्रसव करवाया , जिसके बाद गाय ने दो बछड़ों को जन्म दिया है जो पूरी तरह स्वस्थ है। जानकार बताते हैं कि  बकरियां तो अक्सर दो बच्चों को जन्म देती है , लेकिन गाय एक समय में एक ही बच्चा पैदा कर सकती है। 
केवल दो से चार प्रतिशत गायों में ही इस प्रकार की दुर्लभ घटना होती है। पशु चिकित्सकों का कहना है की बहुत कम गाय दो बच्चों को एक साथ जन्म देती है। पशु चिकित्सक बताते हैं कि यह एक दुर्लभ घटना मानी जाती है , क्योंकि गए का एक समय में एक ही बच्चा जन्म ले सकता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow