नेरवा : 4.22 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक पुलिस गिरफ्त में
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नेरवा में पुलिस की सख्ती के बावजूद चिट्टा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार रात भी पुलिस टीम ने दो युवाओं को 4.22 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया
![नेरवा : 4.22 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक पुलिस गिरफ्त में](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_6583f44932e5f.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 21-12-2023
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नेरवा में पुलिस की सख्ती के बावजूद चिट्टा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार रात भी पुलिस टीम ने दो युवाओं को 4.22 ग्राम चिट्टे के साथ हिरासत में लिया है। इनमे से एक युवक दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
हैड कांस्टेबल रमेश के नेतृत्व में पुलिस टीम बगासन-अस्पताल मार्ग पर रूटीन गश्त पर थी। इस दौरान नेरवा बाजार की तरफ जा रही बाइक को रोक कर उसकी तलाशी ली गई।
तलाशी लेने पर बाइक की हैडलाइट के ऊपर लगी विंड स्क्रीन के बीच कपड़े के नीचे छिपा कर रखी एक प्लास्टिक की पन्नी बरामद की गई, जिसमें चिट्टा पाया गया। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है ।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)