नेहरू युवा केंद्र सिरमौर की जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव में 40 प्रतिभागियों ने लिया हिंसा 

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज नेहरू युवा केंद्र, नाहन द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव 2024 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। नेहरू युवा केंद्र, नाहन के जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नाहन में नोडल केंद्र होने के नाते जिला सिरमौर और सोलन के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया

Feb 18, 2024 - 18:31
 0  7
नेहरू युवा केंद्र सिरमौर की जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव में 40 प्रतिभागियों ने लिया हिंसा 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-02-2024
युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आज नेहरू युवा केंद्र, नाहन द्वारा जिला स्तरीय युवा संसद उत्सव 2024 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। नेहरू युवा केंद्र, नाहन के जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि नाहन में नोडल केंद्र होने के नाते जिला सिरमौर और सोलन के प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रमुख विषय भारत को वैश्विक नेता बनाना, आत्मनिर्भर से विकसित भारत तक तथा भविष्य को सशक्त बनाना प्रमुख मुद्दों के ऊपर युवाओं ने अपनी चर्चा रखी। 
इस कार्यक्रम में दोनों जिलों से लगभग 40 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिला युवा अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के विजेताओं की लिस्ट में जिला सिरमौर से प्रथम स्थान पर शिवम , द्वितीय स्थान पर राहुल ठाकुर ने मुकाम हासिल किया। इसी निरंतरता में जिला सोलन से प्रथम स्थान पर मल्लिका सिंह पठानिया तथा द्वितीय स्थान पर भावेश ने अपना स्थान दर्ज करवाया। विजय कुमार ने बताया कि समस्त विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा संसद उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे तथा राज्य स्तर पर पूरे हिमाचल प्रदेश से तीन विजेताओं को राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। 
इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में प्रोफेसर (सेवानिवृत्त )अमर सिंह चौहान, डॉ. पंकज चांडक, प्रोफेसर प्रियंका वर्मा, डॉ. (लेफ्टिनेंट) पंकज तथा राजन कुमार शर्मा शामिल रहे। इस कार्यक्रम में सुरेंद्र शर्मा, लेखापाल एवं कार्यक्रम- सहायक नेहरू युवा केंद्र, नाहन, स्वयंसेवको में शीतल शर्मा, पृथ्वी, कैलाश शर्मा तथा समस्त नेहरू युवा केंद्र स्टाफ एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow