पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार,संधारा, बगढ़ार और मेल क्षेत्र :  कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत  खिरडीधार, संधारा, बगढ़ार और मेल क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा

Dec 2, 2023 - 19:07
 0  9
पर्यटन के लिहाज से विकसित होगा खिरडीधार,संधारा, बगढ़ार और मेल क्षेत्र :  कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत चूहन में गढ़ संपर्क मार्ग और नैनीखड्ड में किहार संपर्क मार्ग का किया भूमि पूजन

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    02-12-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र  के तहत  खिरडीधार, संधारा, बगढ़ार और मेल क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों के अनुरूप विभिन्न साहसिक पर्यटन  गतिविधियों को शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।  

गढ़ के निवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस सड़क के निर्माण से गांव वासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध रहेगी। विधानसभा क्षेत्र भटियात में सड़क सुविधा को सुदृढ़ और प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए सर्वोच्चतम प्राथमिकता रखी गई। नैनीखड्ड से समलेऊ संपर्क सड़क को जल्द सुदृढ़ किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि गांव मीहनू संपर्क सड़क पर 32 लाख की धनराशि व्यय की जाएगी जबकि संपर्क मार्ग लून्ना के निर्माण में 85 लाख, डुहका मार्ग के निर्माण में 37 लाख की धनराशि व्यय की जा रही है। इसकी अतिरिक्त गांव लाहरी के संपर्क मार्ग पर लगभग 88 लाख रुपए की धनराशि खर्च होगी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मेल के अतिरिक्त भवन निर्माण में 33 लाख रुपए की धनराशि व्यय की जा रही है।

क्षेत्र में दूरसंचार सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए मीहनू, गढ़, खुई और मंझधार में जल्द ही मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। इसके पश्चात विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत नैनीखड्ड में लगभग 1 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली गांव किहार के लिए संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का भी भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के निदेशक एवं प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री सुरजीत भरमौरी,एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्षपुरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी मनीष चौधरी, प्रधान ग्राम चूहन पवन, पूर्व प्रधान नारायण सिंह , पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उप प्रधान नैनीखड्ड संजीव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow