पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण : विनय गुप्ता

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामलो को लेकर नाहन में आज भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Mar 1, 2024 - 19:09
 0  7
पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण : विनय गुप्ता

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    01-03-2024

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और जमीन हड़पने के मामलो को लेकर नाहन में आज भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के हिंदू आश्रम से रोष रैली की शुरुआत की जो शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए वापिस हिन्दू आश्रम पहुँची। 

सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं और ममता बनर्जी सरकार पूरी मामले को लेकर संवेदनशील नहीं है ऐसे भी भाजपा द्वारा राज्यपाल से ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की जा रही है।

उन्होंने कहा कि महिला यौन उत्पीड़न मामले में खुद तृणमूल कांग्रेस की नेता शामिल है और लंबे समय तक त्रिमूल कांग्रेस के नेता को गिरफ्तार नहीं किया गया जो बेहद चिंता का विषय है। विनय गुप्ता ने कहा कि ममता सरकार की गुंडागर्दी के चलते पश्चिम बंगाल में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है साथ ही आम लोगो की जमीनें हड़पी जा रही है। 

इस अवसर पर भाजपा नेता नारायण सिंह ,राकेश गर्ग जिला मीडिया प्रभारी, सीमा कन्याल, सुरेंद्र हिंदुस्तानी, अनिल शर्मा, श्यामा पुंडीर, अलका गर्ग, जितेंद्र कुमार ,अजय मेहता, राजेंद्र नेगी ,पूर्ण ठाकुर, धीरज गर्ग ,तपेंद्र, निर्मला ,पुष्पा, चंचल शर्मा, ममता भारद्वाज, विक्रम वर्मा ,विजय चोरिया, बलबीर, सुरेंद्र सैनी,राजेंद्र ,संजय चौहान और कृष्णा शर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow