पांच दिवसीय गणपति उत्सव में डॉ राजीव बिंदल ने की शिरकत

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। नाहन के हिंदू आश्रम में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले यहां भजन संध्याओं का आयोजन

Sep 8, 2024 - 16:27
 0  9
पांच दिवसीय गणपति उत्सव में डॉ राजीव बिंदल ने की शिरकत

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     08-09-2024

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणपति उत्सव मनाया जा रहा है। नाहन के हिंदू आश्रम में स्थापित की गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन से पहले यहां भजन संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है। यहां आयोजित भजन संध्या में भारी संख्या में लोग भगवान गणेश का गुणगान करने पहुंच रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल भी यहां शीश नवाने पहुंचे और परिवार सहित भजन संध्या में भाग लिया। मीडिया को जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल नाहन के अध्यक्ष अमिल अग्रवाल ने बताया कि हिंदू आश्रम नाहन में गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित की गई है यहां भगवान गणपति जी का गुणगान करने के लिए भजन संध्या आयोजित हो रही है। 

जिसमें शहर वासी भारी संख्या में उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को गणपति महाराज की मूर्ति विसर्जन यात्रा शुरू होगी जो पांवटा साहिब तक निकल जाएगी। उन्होंने बताया कि यमुना नदी पोंटा साहिब में गणपति महाराज का विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow