पांच राज्यों के चुनावों में जीत का परचम लहराएगी भाजपा : जयराम ठाकुर

नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने शिमला में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावों के लिए तैयार रहती हे और पांच राज्यों के चुनावों मे पार्टी अच्छी जीत दर्ज करेगी। देश में इस समय पूरा माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बना हुआ है और पार्टी को इसका फायदा होगा और पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और लोक सभा चुनाव में भी फिर से जीत दर्ज करेगी। विपक्ष के पास न नेता, न नीति और न ही नियत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई

Oct 31, 2023 - 20:20
 0  28
पांच राज्यों के चुनावों में जीत का परचम लहराएगी भाजपा : जयराम ठाकुर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  31-10-2023

नेता विपक्ष जय राम ठाकुर ने शिमला में कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनावों के लिए तैयार रहती हे और पांच राज्यों के चुनावों मे पार्टी अच्छी जीत दर्ज करेगी। देश में इस समय पूरा माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बना हुआ है और पार्टी को इसका फायदा होगा और पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और लोक सभा चुनाव में भी फिर से जीत दर्ज करेगी। विपक्ष के पास न नेता, न नीति और न ही नियत है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलकर कांग्रेस पार्टी ने सरकार बनाई है। 
जो गारंटीया दी थी वो पूरी नहीं हुई है। दस महीने के कार्यकाल से ही जनता का इनसे मोह भंग हो गया है। ये गारंटीया बाकी प्रदेशों में नहीं चलेगी भाजपा इनकी झूठी गारंटीयो को जनता के बीच ले कर जाएगी। वाटर सेस के मामले मे प्रदेश सरकार केंद्र को दोषी ठहरा रही है और लोगों को गुमराह कर रही हैं। वाटर सेस के बारे में केंद्र से जो पत्र आया है प्रदेश सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने व्यवस्थाओ को चकनाचूर कर दिया है। 
चार कॉरपोरेशन के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनावों की तिथि जल्द तय होनी चाहिए। कांग्रेस को डर है की इसमें कंही क्रॉस बोटिंग न हो। इसी डर से ये इन चुनावों को टाल रहे हैं और इस बजह से इनमे काम ठप पड़े हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर तरह से प्रदेश सरकार की मदद कर रही हैं। हर प्रोजेक्ट में सहायता कर रही हैं। वन्ही दिल्ली के मुख्यमंत्री को ईडी के नोटिस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए हुआ था। 
उन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इनके कई मंत्री और नेता जेल की सलाखों के पीछे हैं और अब मुख्यमंत्री को ईडी ने पूछताछ के लिए समन जारी किया है। सीएम की खराब सेहत पर जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे हैं। हमारी कामना है की वे जल्द ही स्वस्थ हो कर वापस आए। हम उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow