पावंटा साहिब के रामपुरघाट में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

पांवटा साहिब के रामपुरघाट मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जिसमे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। इसके अलावा हादसे में एक अन्य जख्मी हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया

Dec 15, 2023 - 13:22
 0  23
पावंटा साहिब के रामपुरघाट में सड़क हादसे में 28 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब    15-12-2023
 
पांवटा साहिब के रामपुरघाट मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जिसमे 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। इसके अलावा हादसे में एक अन्य जख्मी हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद आरोपी गाड़ी चालक मौके से फरार बताया जा रहा है जिसके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार रजत (28) पुत्र सोनी निवासी कपूरपुर तहसील सहारनपुर उत्तर प्रदेश बाइक पर सवार होकर शाहदाब (21) पुत्र दिलशाद निवासी नराजोडता तहसील व जिला मुज्जफरनगर के साथ जा रहा था।

इसी दौरान मतरालियों पेट्रोल पंप के समीप पांवटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह से जख्मी हुए जिन्हें उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow