प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नड्डा ने संगठन के मुद्दों पर की चर्चा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को हिमाचल भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक कांगड़ा के गगल स्थित एक निजी होटल में संपन्न

Feb 4, 2024 - 14:35
Feb 4, 2024 - 19:03
 0  17
प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नड्डा ने संगठन के मुद्दों पर की चर्चा

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     04-02-2024

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को हिमाचल भाजपा की प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। यह बैठक कांगड़ा के गगल स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक में उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्र मंत्री अनुराग ठाकुर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे।

बैठक होटल के बंद कमरे में चल रही है और मीडिया को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मीडिया इस बैठक में अपेक्षित नहीं है और संगठन की यह अपनी बैठक है, जिसमें संगठन के मुद्दों पर चर्चा हुई ।

बैठक में सेवानिवृत आईएएस अधिकारी जेसी शर्मा को विधिवत भाजपा का सदस्य बनाया गया। जेसी शर्मा को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा पटका पहना कर भाजपा का सदस्य बनाया। कांगड़ा से शुरू हुआ यह अभियान आने वाले दिनों में प्रदेश जिला और मंडल स्तर तक चलने वाला है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow