प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में, तापमान में आई गिरावट

प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के साथ ही समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में  हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है वही मध्यवर्ती क्षेत्रो में वर्षा होने की सूचना

Nov 28, 2023 - 14:03
 0  87
प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में, तापमान में आई गिरावट

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      28-11-2023

प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के साथ ही समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में आ गया है।गत 24 घण्टों के दौरान ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में  हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है वही मध्यवर्ती क्षेत्रो में वर्षा होने की सूचना है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम खराब बना रहेगा।

वहीं बर्फबारी और शीत लहर के कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।राजधानी शिमला में आज सुबह से ही बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही। मौसम विभाग ने 30 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक बुई लाल ने कहा कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी व बारिश दर्ज की गई है।ऊंचाई वाले क्षेत्र जिला लाहौल स्पीति के कोकसर में 1 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। चंबा के भरमौर के 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

उन्होंने कहा कि खराब मौसम के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई है और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं।प्रदेश में सबसे कम तापमान कल्पा में 1.2डिग्री  दर्ज किया गया है। 28 से 30 नवंबर तक मौसम खराब बना रहेगा। मध्यवर्ति क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों में बारिश होने की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow