प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश भर में चलेंगे 113 रथ  : त्रिलोक कपूर

हिमाचल प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा को 30 नवंबर से चलाया जाएगा, जिसके तहत पूरे प्रदेश भर में 113 रथ चलेंगे। प्रतिदिन हर रथ दो पंचायत का प्रवास करेंगे। इस रथ में केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी

Nov 28, 2023 - 19:29
Nov 28, 2023 - 19:32
 0  7
प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान प्रदेश भर में चलेंगे 113 रथ  : त्रिलोक कपूर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-11-2023

हिमाचल प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा को 30 नवंबर से चलाया जाएगा, जिसके तहत पूरे प्रदेश भर में 113 रथ चलेंगे। प्रतिदिन हर रथ दो पंचायत का प्रवास करेंगे। इस रथ में केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी। मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से हुआ। 

बैठक में यात्रा के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, यात्रा संसदीय क्षेत्र प्रभारी सचिव डेजी ठाकुर, क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी और प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस यात्रा के संयोजक व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है।

इस रथ के माध्यम से राष्ट्र स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी और सभी पंचायतों को इसका बहुत बड़ा लाभ होगा। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम में प्रचार कर भाग लेगी और मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 

इसी प्रकार विकसित भारत यात्रा के मंडी संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित सूद, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा होंगे।

जानकारी डेट हुए मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि विकसित भारत यात्रा को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर होंगे, शिमला जिला के मीडिया प्रमुख वीएन शर्मा, महासू जिला मीडिया प्रमुख रितु शतैक, सोलन जिला मीडिया प्रमुख संजीव मोहन और सिरमौर जिला मीडिया राकेश गर्ग होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow