प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सिलेबस में 30 फीसदी कटौती की है। बोर्ड ने जारी पुरानी पुस्तकों में सिलेबस हटाने को शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी

Mar 19, 2024 - 11:39
 0  43
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला    19-03-2024

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के सिलेबस में 30 फीसदी कटौती की है। बोर्ड ने जारी पुरानी पुस्तकों में सिलेबस हटाने को शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस दौरान बोर्ड ने छठी से 12वीं कक्षा तक के पाठयक्रम से जहां कई अध्यायों को पूरी तरह से काट दिया है। 

वहीं कई ऐसे भी अध्याय हैं, जिनमें से पृष्ठ संख्या को न पढ़ाने के निर्देश स्कूल प्रबंधकों को दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए नई पुस्तकें प्रिंट करवाई हैं।

इन पुस्तकों में पुरानी पुस्तकों की अपेक्षा 30 फीसदी सिलेबस कम है। नई प्रिंट करवाई गई पुस्तकों को शिक्षा बोर्ड की ओर से सूबे के विभिन्न स्कूलों में भेजा जा रहा है। इन पुस्तकों में पहले प्रिंट की गई पुस्तकों की अपेक्षा 30 फीसदी सिलेबस कम है। 

शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के कुछ स्कूलों में पुरानी किताबें भेजी हैं। इन भेजी गई पुरानी किताबों में किस कक्षा से किस विषय को हटाया जाना है। इस बारे में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक नोटिफिकेशन जारी कर दी है। शिक्षा बोर्ड की जारी की नोटिफिकेशन के अनुसार, कक्षा छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम से कई विषयों को हटाया गया है।

छठी कक्षा के बसंत भाग-1 अध्याय-5 अक्षरों का महत्व, अध्याय-6 पार नजर के और अध्याय-17 सांस-सांस में बांस विषय को हटाया गया है। इसके अलावा गणित से अध्याय-1 से लेकर पांच, अध्याय-8 और नौ से कुछ विषयों को हटाया गया है। 

वहीं अध्याय-13 सममिति और अध्याय-14 प्रायोगिक ज्यामिति को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जबकि विज्ञान विषय से अध्याय-1, 3, 6, 14 और 16 को पूरी तरह से हटाया गया है। वहीं, इसी तरह अन्य कक्षाओं से भी विभिन्न विषयों को हटाया गया है। 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सिलेबस में 30 फीसदी की कटौती की है। शिक्षा बोर्ड ने नई प्रिंट करवाई गई किताबों में यह कटौती की है। प्रदेश के कुछ स्कूलों में पुरानी किताबें पहुंची हैं, जिसमें 30 फीसदी सिलेबस को कम करने की अधिसूचना को बोर्ड ने जारी कर दिया है। इस दौरान बताया जाएगा कि किस कक्षा की किस किताब से कौन से अध्याय को नहीं पढ़ाया जाना है। इस बारे बताया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow