बजट में हर वर्ग का रखा गया ख्याल, गरीबों के लिए वरदान साबित होंगी सरकार की नीतियां : नीरज नैय्यर 

सदर चंबा के विधायक नीरज  नैय्यर ने  प्रदेश सरकार  के दूसरे बजट को दूरदर्शी, नवोन्मेषी एवं गरीब और आम जन हितैषी बताया है। नीरज  नैय्यर ने  कहा है कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का यह बजट एक ऐतिहासिक बजट

Feb 21, 2024 - 15:35
 0  8
बजट में हर वर्ग का रखा गया ख्याल, गरीबों के लिए वरदान साबित होंगी सरकार की नीतियां : नीरज नैय्यर 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     21-02-2024

सदर चंबा के विधायक नीरज  नैय्यर ने  प्रदेश सरकार  के दूसरे बजट को दूरदर्शी, नवोन्मेषी एवं गरीब और आम जन हितैषी बताया है। नीरज  नैय्यर ने  कहा है कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  सुक्खू के नेतृत्व में सरकार का यह बजट एक ऐतिहासिक बजट है। जिसमें प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित करने का प्रयास किया गया है। 

बजट में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत  दिहाड़ी को 240 रुपए से 300 तक बढ़ाने की घोषणा से  ज़िला में 1 लाख 40 हजार के करीब मनरेगा कामगारों को सीधा लाभ पहुंचेगा।  

उन्होंने कहा है कि एससी, एसटी वर्ग के  युवाओं के लिए बाजार की मांग के अनुरूप प्रशिक्षण कोर्स शुरू होने से इन वर्ग से संबंधित युवाओं को लाभ मिलेगा तथा मुख्यमंत्री सुख आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना  सामाजिक कल्याण की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow