राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का 25 करोड़ की राशि से बनेगा भव्य भवन : विधानसभा अध्यक्ष

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव  का आयोजन धूमधाम से किया

Jan 8, 2024 - 19:29
 0  7
राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता का 25 करोड़ की राशि से बनेगा भव्य भवन : विधानसभा अध्यक्ष

भटियात  में खुलेंगे दो उप विकासखंड कार्यालय,विधानसभा अध्यक्ष ने पुरस्कृत किए मेधावी विद्यार्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा    08-01-2024

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में  आज राजकीय आदर्श विद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ आंनदोत्सव  का आयोजन धूमधाम से किया गया।  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस  दौरान स्कूल परिसर में बॉक्सिंग रिंग का लोकार्पण भी किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में  कहा कि  समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए शिक्षण संस्थानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। 
शिक्षकों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि  विद्यार्थियों में ऐसे गुणों समावेश किया जाना आवश्यक है जो भविष्य में बच्चों को ऊंचाइयों की तरफ ले जाए । 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  भटियात विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि 25 करोड़  रूपयों की धनराशि से राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता  का एक भव्य  भवन बनाया जाएगा । 

इससे पहले स्कूल के एनसीसी एवं एनएसएस विद्यार्थियों ने इस दौरान मार्च पास्ट कर विधानसभा अध्यक्ष को सलामी भी दी। कुलदीप सिंह पठानिया  का आंनदोत्सव  में  पधारने पर  स्कूल प्रबंधन समिति   एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया ।

इस अवसर पर उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढक, थाना प्रभारी रमन कुमार,   खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार, स्कूल  विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow