भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिमला में लगाया नमो टी स्टॉल
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला शिमला ने माल रोड के नजदीक नमो टी स्टॉल लगाकर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को चाय पिलाई और मोदी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया
![भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिमला में लगाया नमो टी स्टॉल](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_658adbf33cdf6.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 26-12-2023
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला शिमला ने माल रोड के नजदीक नमो टी स्टॉल लगाकर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को चाय पिलाई और मोदी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया।
बीजेपी युवा मोर्चा जिला शिमला के अध्यक्ष अनीश चोपड़ा ने कहा कि युवा मोर्चा जिला के सभी मंडलों में नमो टी स्टॉल लगाकर लोगों को चाय पिला रही है। ठंड में चाय की चुस्कियों के साथ लोगों को पैंपलेट बांटे जा रहे हैं जिसके द्वारा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही हैं।
इसके साथ ही केंद्र की जो योजनाएं पाइप लाइन में है उनसे भी अवगत कराया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के स्टॉल लगाकर पहले भी लगाते रहें हैं और आगे भी लोगों को चाय पिलाते रहेंगे।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)