मंडी में 33 करोड़ से शिव धाम का होगा निर्माण, जल्द होंगे टेंडर : आरएस बाली 

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि छोटी काशी मंडी में शिव धाम बनाने का काम जल्द शुरू होगा

Mar 13, 2024 - 14:41
 0  6
मंडी में 33 करोड़ से शिव धाम का होगा निर्माण, जल्द होंगे टेंडर : आरएस बाली 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    13-03-2024

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि छोटी काशी मंडी में शिव धाम बनाने का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए जल्द टेंडर किए जाएंगे। आरएस बाली बाली ने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि शिव धाम बनाने पर 33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय शुरू हुई शिव धाम परियोजना की जांच चल रही है। जल्द इसकी रिपोर्ट आएगी और नए सिरे  से काम शुरू किया जाएगा। 

बाली ने कहा कि अभी हिमाचल सरकार में रह कर जनता की सेवा करना चाहता हूं। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने के लिए सीएम को कह दिया है। मेरे विधानसभा क्षेत्र में भी सीएम रैली में यही बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow