विधायक रवि ठाकुर के खिलाफ़ शिमला में NSUI का जोरदार प्रदर्शन

प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित एचपीटीसी के आशियाना रेस्टोरेंट में NSUI कार्यकर्ताओं ने लाहौल-स्पीति से भाजपा उम्मीदवार व कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का घेराव

Mar 27, 2024 - 13:46
 0  22
विधायक रवि ठाकुर के खिलाफ़ शिमला में NSUI का जोरदार प्रदर्शन

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    27-03-2024

प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान स्थित एचपीटीसी के आशियाना रेस्टोरेंट में NSUI कार्यकर्ताओं ने लाहौल-स्पीति से भाजपा उम्मीदवार व कांग्रेस के पूर्व विधायक रवि ठाकुर का घेराव किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रवि ठाकुर के विरूद्ध प्रदर्शन करते हुए आशियाना रेस्टोरेंट में भी घुसने की कोशिश की। 

भाजपा ने इस घटना का पुरजोर विरोध करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस में शिकायत की है। दीगर रहे कि रवि ठाकुर कांग्रेस के विधायक रहे हैं। विस स्पीकर ने कांग्रेस के जिन छह विधायकों को अयोग्य ठहराया है, उनमें रवि ठाकुर भी शामिल हैं।

वह तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुए हैं और भाजपा ने उन्हें लाहौल-स्पीति विस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने शिमला के पुलिस अधीक्षक से इसकी शिकायत करते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस घटना के लिए सताधारी कांग्रेस सरकार को जिम्मेवार ठहराया और कहा कि कांग्रेस सरकार बौखलाहट में अपना मानसिक संतुलन खो बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आशियाना में दिन दिहाड़े कांग्रेस के लोगों ने घुसकर भाजपा उम्मीदवार रवि ठाकुर पर हमला करने का प्रयास किया गया और यह सरकार की सोची समझी चाल है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow