मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा आगामी सीजन तक बंद, आदेश जारी

मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा आगामी सीजन तक बंद हो गया है। कुल्लू जिला प्रशासन ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं। रोहतांग दर्रा पर खराब मौसम के कारण बर्फबारी होने की आशंका

Nov 29, 2023 - 19:49
 0  15
मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा आगामी सीजन तक बंद, आदेश जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     29-11-2023

मनाली आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा आगामी सीजन तक बंद हो गया है। कुल्लू जिला प्रशासन ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं। रोहतांग दर्रा पर खराब मौसम के कारण बर्फबारी होने की आशंका और तापमान में भारी कमी के कारण सड़क पर जगह-जगह ब्लैक आइस जमने से सफर करना जोखिम भरा हो गया है।  

लिहाजा, रोहतांग को आधिकारिक तौर पर बंद कर दिया गया है।अब सर्दी के मौसम के बाद ही पर्यटक रोहतांग जा सकेंगे। वहीं, मढ़ी में लगे बैरियर को गुलाबा में स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है। पर्यटकों को गुलाबा से आगे जाने की अनुमति नहीं है। 

सभी वाहनों को गुलाब बैरियर में रोका जा रहा है। पर्यटक गुलाबा से मनाली लौट रहे हैं। गौरतलब है कि हर साल रोहतांग 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर बंद किया जाता रहा है। इस बार इसे 29 नवंबर को बंद किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow